Publisher:
Bharatiya Jnanpith

Trandralok ka Praharee

In stock
Only %1 left
SKU
Trandralok ka Praharee
Rating:
0%
As low as ₹152.00 Regular Price ₹160.00
Save 5%
"तन्द्रालोक का प्रहरी - इतिहास में धर्म के नाम पर बहुत अन्याय और नृशंसता होने के बावजूद धर्म की भित्ति या मर्म जिस तरह से असत्य नहीं है, वैसे ही टोना-टोटका के नाम से होने वाली प्रवंचना और कुसंस्कार से समाज के पीड़ित होने के बावजूद इन सबका उत्स भी क्षणिक नहीं है। हमारे स्थूल इन्द्रियानुभूत जगत के बाहर (या इसके साथ ओतप्रोत रहकर) चेतना के अनेक स्तर, अनेक वास्तविकताएँ हैं। यहाँ यह बताना आवश्यक है कि ये सब आधिभौतिक (supernatural) हैं पर इन सबके साथ आध्यात्मिकता का कोई सम्बन्ध नहीं। 'तन्द्रालोक का प्रहरी' में लेखक उक्त दो विपरीत धुरियों के बीच तनी रस्सी पर किसी नट की भाँति सन्तुलन दिखाता है। यहाँ न पुराने का तिरस्कार है और न नये की अवांछित सिफ़ारिश। मनोरोग चिकित्सा के सन्धान से पूर्व ओझा-गुनियों की तीन पीढ़ियों का दस्तावेज़ी इतिहास है——'तन्द्रालोक का प्रहरी'। यह अनुवाद प्रवहमान और ओड़िया का स्वाद अक्षुण्ण रखते हुए भी हिन्दी की मूल कृति का सा आनन्द देता है। "
ISBN
Trandralok ka Praharee
Publisher:
Bharatiya Jnanpith
Author: Manoj Das
More Information
Publication Bharatiya Jnanpith
मनोज दास (Manoj Das)

मनोज दास - आधुनिक साहित्य के क्षेत्र में ओड़िया के अग्रणी कहानीकार मनोज दास (जन्म-1934) को ओड़िया की ही तरह अंग्रेज़ी के कहानी-लेखक के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। प्रख्यात लेखक ग्राहम ने उनके लेखन पर बड़ी प्रशंसात्मक टिप्पणी की है। आधुनिक ओड़िया गद्य-साहित्य के प्रवर्तक फ़क़ीर मोहन सेनापति, सोमदेव, विष्णु शर्मा आदि की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए उनके सम्पूर्ण साहित्य का प्रेरणास्रोत वेदोपनिषद् तथा ओड़िया लोककथा की भारतीय सांस्कृतिक धारा है।साहित्य के क्षेत्र में मनोज दास को प्राप्त सम्मानों में प्रमुख हैं—ओड़िया साहित्य अकादमी पुरस्कार (1965), केंद्रीय साहित्य अकादेमी पुरस्कार (1972), सारला सम्मान (1981) तथा विषुव सम्मान (1987)।ओड़िया में इनके चार प्रमुख कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं—कथा ओ कहानी, समुद्रर क्षुधा, लक्ष्मीर अभिसार, दुर-दुरान्तर।

Write Your Own Review
You're reviewing:Trandralok ka Praharee
Your Rating
कॉपीराइट © 2025 वाणी प्रकाशन पुस्तकें। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Design & Developed by: https://octagontechs.com/