Publisher:
Bharatiya Jnanpith

उलटबाँसी

In stock
Only %1 left
SKU
9788126317509
Rating:
0%
As low as ₹96.00 Regular Price ₹120.00
Save 20%
"उलटबाँसी - सहज लेकिन अलग भावभूमि पर खड़ी कथावस्तु के कारण अपने समकालीनों में दूर से पहचान ली जानेवाली कविता का यह दूसरा कथा-संग्रह 'उलटबाँसी' जीवन-मूल्यों में हो रहे परिवर्तनों के द्वन्द्व के बीच आत्मनिर्भरता के विश्वास को रेखांकित करता है। तेज़ रफ़्तारवाले समय और बदलते परिवेश में नये स्त्री-सत्यों का अन्वेषण करतीं ये कहानियाँ स्त्री-मुक्ति का एक समानान्तर संसार भी बुनती हैं। इस संग्रह की कई कहानियाँ उस सार्वभौम भगिनीवाद के उत्कर्ष की कहानियाँ हैं जो मानता है कि वर्गगत, वर्णगत, धर्मगत और नस्लगत विडम्बनाओं की भुक्तभोगी होने के बावजूद विश्व की प्रायः सभी स्त्रियों में एक अव्यक्त-सा बहनापा पलता है। इस बृहत्तर भावबोध और नये परिवार की अवधारणा ही इन कहानियों का मर्म है। ये कहानियाँ आधुनिकता और परम्परा के 'जिरह' से उपजी ऐसी उलटबाँसियाँ हैं जो न सिर्फ़ पुरानी रूढ़ियों को चुनौती देती हैं, उनके बरअक्स आधुनिक युगबोध का एक नया समाजशास्त्र भी रचती हैं। वह भी ज़िन्दगी के इतने क़रीब कि पाठकों को अपना सा लगे। "
ISBN
9788126317509
Publisher:
Bharatiya Jnanpith
More Information
Publication Bharatiya Jnanpith
कविता (कविता)

"कविता - जन्म: 15 अगस्त, 1973, मुज़फ़्फ़रपुर। शिक्षा: एम.ए. (हिन्दी), बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुज़फ़्फ़रपुर तथा भारतीय कलानिधि, राष्ट्रीय संग्रहालय, नयी दिल्ली। प्रकाशन: महत्त्वपूर्ण पत्र-पत्रिकाओं में कहानियाँ, कविताएँ, लेख, साक्षात्कार एवं समीक्षाएँ प्रकाशित। सम्पादन/संयोजन: 'जवाब दो विक्रमादित्य' (राजेन्द्र यादव के साक्षात्कारों का संकलन), 'शर्म तुमको मगर नहीं आती' (राजेन्द्र यादव के लेखों का संग्रह), 'नयी सदी का पहला वसन्त' ('हंस' का नवलेखन अंक), 'हिन्दी कहानी के सौ वर्ष' (हिन्दी अकादमी की प्रस्तावित पुस्तक)। "

Write Your Own Review
You're reviewing:उलटबाँसी
Your Rating
कॉपीराइट © 2025 वाणी प्रकाशन पुस्तकें। सर्वाधिकार सुरक्षित।

डिज़ाइन और विकास: Octagon Technologies LLP