Publisher:
Bharatiya Jnanpith

Aakhet

In stock
Only %1 left
SKU
Aakhet
Rating:
0%
As low as ₹142.50 Regular Price ₹150.00
Save 5%

आखेट - 
आखेट उपन्यास एक बेरोज़गार युवक चेतन के घर-परिवार, जीवन-संघर्ष, महत्त्वाकांक्षा, सपने, प्रेम, दोस्ती, तनाव, अकेलापन तथा उपेक्षाओं से लड़ने और ताक़त हासिल करने की कथा है।
अम्बाला छावनी की जिस इंश्योरेंस कम्पनी में चेतन (रीजनल ऑफ़िस दिल्ली से) नियुक्ति पत्र लेकर जाता है, वहाँ का भ्रष्ट और ताक़तवर तन्त्र उसे आउटसाइडर की तरह उपेक्षित और प्रताड़ित करता है।
लेकिन चेतन... ऐसे तनावपूर्ण और ख़ौफ़ज़दा माहौल में भी जीवन राग को ढूँढ़ने का प्रयास करता रहता है।
कम्पनी की बाहरी भव्यता के पसःमंज़र संशय का वातावरण है। कार्यालय के शिखर पुरुष, कायर और भ्रष्ट हैं। वे ख़ुद को बचाने तथा दूसरे को गिराने का खेल खेलते रहते हैं——किसी आखेट की तरह।
यह 'इन डोर गेम' किसी रूपक की तरह है जो हमारे समाज, सियासत और सम्बन्धों में, किसी न किसी रूप में मौजूद है। शायद इसलिए कि संसार में तुच्छताओं का अपना प्रतिसंसार है।

ISBN
Aakhet
Publisher:
Bharatiya Jnanpith
More Information
Publication Bharatiya Jnanpith
ज्ञानप्रकाश विवेक (Gyanprakash Vivek)

"ज्ञानप्रकाश विवेक जन्म : 30 जनवरी, 1949 (बहादुरगढ़ में)। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद पूर्णकालिक लेखनI प्रकाशित पुस्तकें : उपन्यास : गली नम्बर तेरह (1998), अस्तित्व (2005), दिल्ली दरवाज़ा (2006), आखेट (2009), चाय का दूसरा कप (2010), तलघर (2012), डरी हुई लड़की (2017 ), नयी दिल्ली एक्सप्रेस (2019), व्हीलचेयर (2023); कहानी-संग्रह : अलग-अलग दिशाएँ (1983), जोसफ़ चला गया (1986), शहर गवाह है (1989), पिताजी चुप रहते हैं (1991), उसकी ज़मीन (1993), इक्कीस कहानियाँ (2001), शिकारगाह (2003), सेवानगर कहाँ है (2007), मुसाफ़िरख़ाना (2007), बदली हुई दुनिया (2009), कालखण्ड (2015), छोटी-सी दुनिया तथा अन्य कहानियाँ ( 2024 ); ग़ज़ल - संग्रह : धूप के हस्ताक्षर (1984), आँखों में आसमान (1990), इस मुश्किल वक़्त में (1996), गुफ़्तगू अवाम से है (2008), घाट हज़ारों इस दरिया के (2018), दरवाज़े पर दस्तक (2019), काग़ज़ी छतरियाँ बनाता हूँ (2021); कविता-संग्रह : दरार से झाँकती रोशनी; आलोचना : हिन्दी ग़ज़ल की विकास यात्रा (2006), हिन्दी ग़ज़ल दुष्यन्त के बाद (2014), हिन्दी ग़ज़ल की नयी चेतना (2018 )। फ़िल्म का नाट्य रूपान्तर : 'क़ैद' कहानी पर जनसिनेमा द्वारा फ़िल्म का निर्माण। शिमला दूरदर्शन द्वारा 'मोड़' तथा 'बेदखल' कहानियों पर लघु फ़िल्म का निर्माण। ‘शिकारगाह' कहानी, क्लासिक कहानियों की शृंखला में, दूरदर्शन वाराणसी द्वारा फ़िल्मांकन। 'पापा तुम कहाँ हो' कहानी का नाट्य मंचन। संकेत रंग टोली द्वारा, चाय का दूसरा कप उपन्यास का रेडियो नाटक प्रसारण, नैशनल चैनल दिल्ली। सम्मान : हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा तीन बार 'कृति सम्मान'। 'बाबू बालमुकुन्द गुप्त सम्मान' (2009)। हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा ' आजीवन साहित्य सेवा सम्मान' (2021)। राजस्थान पत्रिका द्वारा वर्ष 2000 का 'सर्वश्रेष्ठ कहानी सम्मान'। 'इन्दु शर्मा अन्तरराष्ट्रीय कथा सम्मान' (कथा सम्मान यूके) डरी हुई लड़की वर्ष 2021। "

Write Your Own Review
You're reviewing:Aakhet
Your Rating
Copyright © 2025 Vani Prakashan Books. All Rights Reserved.

Design & Developed by: https://octagontechs.com/