
Bharat Prasad
1 Books
"भरत प्रसाद - जन्म : 25 जनवरी, 1970, ग्राम-हरपुर, सन्तकबीर नगर (उत्तर प्रदेश)। काव्य-संग्रह : ‘एक पेड़ की आत्मकथा’ (2009), ‘बूँद-बूँद रोती नदी’ (2016), ‘पुकारता हूँ कबीर’ (2019), ‘थका सूरज चमकता है’ (2021); उपन्यास : ‘काकुलम’ (2024); आलोचना : ‘कविता की समकालीन संस्कृति’ (2017); ‘बीहड़ चेतना का पथिक : मुक्तिबोध’ (2017), ‘प्रतिबद्धता की नयी ज़मीन’ (2018); ‘बीच बाज़ार में साहित्य’ (2016); ‘सृजन की 21वीं सदी’ (2013); ‘देसी पहाड़ परदेसी लोग’ (2013), ‘नयी क़लम : इतिहास रचने की चुनौती’ (2012), ‘चिन्तन की कसौटी पर गद्य कविता’ (2021), ‘सृजन का संगीत’ (2023), ‘विविधताओं का आश्चर्ययलोक’ (2023); कहानी-संकलन : ‘और फिर एक दिन’ (2004), ‘चौबीस किलो का भूत’ (2016); विचार परक कृति : ‘कहना ज़रूरी है’ (2017)। सम्पादित पुस्तकें : ‘बचपन की धरती : धरती का बचपन’ (2021), ‘प्रकृति के पहरेदार’ (2021), ‘लोकसत्ता के प्रहरी’ (सुरेशसेन निशान्त पर केन्द्रित) (2023)। पुरस्कार : ‘आयाम सम्मान' - 2024, गोरखपुर, (उत्तर प्रदेश); 'मलखानसिंह सिसौदिया कविता पुरस्कार' 2014; ‘युवा शिखर सम्मान' - 2011 (शिमला); 'अम्बिका प्रसाद दिव्य स्मृति प्रतिष्ठा पुरस्कार’-2008 सहित छह ‘साहित्यिक पुरस्कारों' से सम्मानित। मासिक पत्रिका ‘जनपथ' के दो विशेषांकों का सम्पादन। सदी के शब्द प्रमाण-2013 (युवा कविता विशेषांक)। धरती का बचपन : बचपन की धरती - 2019। ‘साहित्य विमर्श’ पत्रिका के 'समकालीन कविता विशेषांक' का सम्पादन-2021। कविताओं का नेपाली, मराठी, उड़िया, अंग्रेज़ी, बांग्ला, असमिया और गुजराती भाषाओं में अनुवाद। अध्यक्ष : साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था-‘पूर्वांगन'। सम्पादक : देशधारा : ‘वार्षिक साहित्यिक पत्रिका'। "