Author

Divya Mathur

1 Books

दिव्या माथुर, एफ़.आर.एस.ए. वातायन-यूके की संस्थापकऔर रॉयल सोसाइटी ऑफ़ आर्ट्स की फेलो, बहु-पुरस्कृत लेखिका व सम्पादक हैं। उन्हें 'पद्मभूषण डॉ. मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार', 'वनमाली कथा सम्मान', आर्ट्स काउंसिल ऑफ़ इंग्लैंड का 'आर्ट्स अचीवर', और हाल ही में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ सिंगापुर एवं विश्व हिन्दी सचिवालय में मॉरीशस के प्रधान मन्त्री द्वारा सम्मान मिला है। उन्होंने सात कहानी-संग्रह, आठ कविता-संग्रह, दो उपन्यास तिलिस्म, शाम भर बातें, बाल उपन्यास बिन्नी बुआ का बिल्ला और सात सम्पादित संग्रह प्रकाशित किये हैं। उनकी रचनाओं पर 25 शोध हुए हैं। दिव्या जी ने नेहरू केन्द्र-लन्दन में वरिष्ठ अधिकारी के रूप में कार्य किया और कई साहित्यिक मंचों पर सम्मानित हुईं। उनकी कहानी 'साँप सीढ़ी' पर दूरदर्शन ने टेलीफ़िल्म बनायी है।

Copyright © 2025 Vani Prakashan Books. All Rights Reserved.

Design & Developed by: https://octagontechs.com/