
Pandit Shivkumar Sharma
1 Books
"""पंडित शिवकुमार शर्मा - पंडित शिवकुमार शर्मा (जन्म: 13 जनवरी, 1938, जम्मू, भारत) प्रख्यात भारतीय सन्तूर वादक हैं। सन्तूर एक कश्मीरी लोकवाद्य होता है। इनके पिता ने सन्तूर वाद्य पर अत्यधिक शोध किया और यह दृढ़ निश्चय किया कि शिवकुमार प्रथम भारतीय होंगे जो भारतीय शास्त्रीय संगीत को सन्तूर पर बजायेंगे। इन्होंने मात्र 13 वर्ष की आयु से ही सन्तूर बजाना आरम्भ किया और आगे चलकर अपने पिता का स्वप्न पूरा हुआ। इन्होंने अपना पहला कार्यक्रम मुम्बई में 1955 में किया था। शिवकुमार शर्मा ने कई संगीतकारों जैसे ज़ाकिर हुसैन और हरिप्रसाद चौरसिया के साथ मिलकर काम किया है। उन्होंने हिन्दी फ़िल्मों जैसे 'सिलसिला', 'लम्हें', आदि के लिए संगीत दिया। उनके कुछ प्रसिद्ध एल्बमों में 'कॉल ऑफ़ द वैली', 'सम्प्रदाय', 'एलीमेंट्स : जल, संगीत की पर्वत, मेघ मल्हार', आदि हैं। शिवकुमार शर्मा को पद्मश्री, पद्म विभूषण, संगीत नाटक अकादेमी पुरस्कार, जम्मू विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट, उस्ताद हाफ़िज़ अली खान पुरस्कार, महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार आदि जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हैं।