Author

S.R. Harnot

1 Books

"एस. आर. हरनोट जन्म : हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला की पंचायत व गाँव चनावग में 22 जनवरी, 1955 के दिन| पुस्तकें : उपन्यास : ‘हिडिम्ब और नदी-रंग जैसी लड़की’, कहानी-संग्रह : ‘दारोश तथा अन्य कहानियाँ’, ‘मिट्टी के लोग’, ‘जीनकाठी’, ‘लिटन ब्लॉक गिर रहा है’, ‘कीलें’, ‘पंजा’, ‘आकाशबेल’, ‘पीठ पर पहाड़’, चयन और संकलन : ‘आधार चयन कहानियाँ’, ‘10 प्रतिनिधि कहानियाँ’, ‘नदी ग़ायब है’, ‘भागा देवी का चायघर’ (पहाड़ की संघर्षशील स्त्रियों की कहानियाँ)। दो कहानी-संग्रह अंग्रेज़ी में अनूदित : (1) Cats Talk- कैम्ब्रिज स्कॉलर्ज यू. के. से प्रकाशित 12 कहानियों का संग्रह, (2) Mafia -14 कहानियों का संग्रह| हिमाचल की संस्कृति, मन्दिर और यात्राओं पर पाँच पुस्तकें। एस.आर. हरनोट के साहित्यिक मूल्यांकन पर तीन आलोचना पुस्तकें : (1) एस. आर. हरनोट एक शिनाख़्त, ( 2 ) सजग कथाकार हरनोट, ( 3 ) Multi- Thematic Analysis of Conventions and Contemporaneity in the Himalayas as depicted in S.R. Harnot's Cats Talk| साहित्यिक पत्रिका 'सेतु' तथा 'कविकुम्भ' द्वारा हरनोट की रचनाशीलता पर विशेषांक प्रकाशित। सम्मान और पुरस्कार : 'अन्तरराष्ट्रीय इन्दु शर्मा कथा सम्मान', 'जे. सी. जोशी शब्द-साधक जनप्रिय लेखक सम्मान’, ‘हिमाचल राज्य अकादमी पुरस्कार', 'आनन्द सागर कथाक्रम सम्मान', हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा ‘पर्यटन और साहित्य सम्मान', यूको बैंक द्वारा 'भाषा-सेतु चन्द्रधर शर्मा 'गुलेरी' सम्मान', ‘प्रलिलिपि सम्मान', प्रतिष्ठित दैनिक समाचारपत्र 'दिव्य हिमाचल' का 'ऑथर ऑफ़ द ईयर' और 'एक्सेलेंस एवार्ड'। 'भारत रत्न बाबा साहब आम्बेडकर सम्मान', हिमाचल निर्माता 'डॉ. यशवन्त सिंह सम्मान'। शोध एवं पाठ्यक्रमों में कहानियाँ : देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में अब तक 22 एम. फिल. और 18 पीएच.डी. तथा कई पीएच. डी. शोधों में उपन्यास और कहानियाँ शामिल। एन. सी. ई. आर. टी. सहित 13 कहानियाँ हिन्दी और अंग्रेज़ी में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के बी. ए. और एम.ए. के पाठ्यक्रमों में शामिल। ‘दारोश’, ‘लाल होता दरख़्त' और 'कीलें' कहानियों पर लघु फ़िल्में निर्मित, कुछ कहानियों के नाट्य- रूपान्तर और मंचन। अन्य : साहित्यिक और सामाजिक एक्टिविस्ट| ग्रामीण विकास सभा, चनावग (शिमला) और हिमालय साहित्य, संस्कृति एवं पर्यावरण मंच का गठन और संचालन। प्रतिवर्ष निर्मल वर्मा स्मृति-यात्रा, बाबा भलकू कालका शिमला साहित्य रेल-यात्रा, ओकार्ड इंडिया के साथ राष्ट्रीय पुस्तक मेला, शिमला, प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में साहित्य-उत्सव, सम्मान समारोह और बच्चों के लिए विशेष साहित्यिक आयोजन। "

Copyright © 2025 Vani Prakashan Books. All Rights Reserved.

Design & Developed by: https://octagontechs.com/