Author

Urmila Shirish

1 Books

"डॉ. उर्मिला शिरीष - जन्म: 19 अप्रैल, 1959। शिक्षा: एम.ए., पीएच.डी., डी.लिट्. (आद्योपान्त प्रथम श्रेणी)। प्रकाशित कृतियाँ: ‘मेरी प्रिय कथाएँ', 'ग्यारह लम्बी कहानियाँ', 'प्रेम सम्बन्धों की कहानियाँ', 'कुर्की और अन्य कहानियाँ', 'मुआवज़ा', 'लकीर तथा अन्य कहानियाँ', 'पुनरागमन', 'निर्वासन', 'रंगमंच', 'शहर में अकेली लड़की', 'सहमा हुआ कल', 'केंचुली', 'वे कौन थे' (कहानी-संग्रह)। सम्पादित कृतियाँ : 'ख़ुशबू', 'धूप की स्याही', 'प्रभाकर श्रोत्रिय : आलोचना की तीसरी परम्परा', 'हिन्दी भाषा एवं समसामयिकी', 'सृजनयात्रा, गोविन्द मिश्र पर केन्द्रित राष्ट्रभाषा प्रचार समिति'। सम्मान/पुरस्कार: 'शैलेश मटियानी कथा सम्मान' (2013), 'ओजस्विनी सम्मान' (2013), 'कृष्ण प्रताप कथा सम्मान' (2013), 'विजय वर्मा कथा पुरस्कार' (2006), 'निर्मल पुरस्कार' (2005), 'भगवत प्रसाद साहित्य सम्मान' (2005), 'डॉ. बलदेव मिश्र पुरस्कार' (2004), 'समर साहित्य पुरस्कार' (1999)। टेलीसीरियल: दूरदर्शन द्वारा कहानी 'पत्थर की लकीर' पर टेलीफ़िल्म। उर्दू, अंग्रेज़ी, पंजाबी, सिन्धी तथा ओड़िया में कुछ कहानियों का अनुवाद। "

Copyright © 2025 Vani Prakashan Books. All Rights Reserved.

Design & Developed by: https://octagontechs.com/