
Vishwas Patil
2 Books
"विश्वास पाटील- आधुनिक मराठी साहित्य के यशस्वी उपन्यासकार और नाटककार। जन्म : 28 नवम्बर 1959 को नेरले, कोल्हापुर (महाराष्ट्र) के किसान परिवार में। शिक्षा : एम.ए. (अंग्रेज़ी साहित्य) और एल.एल.बी.। महाराष्ट्र प्रशासनिक सेवा में वरिष्ठ अधिकारी। 'महानायक' के लेखन के सन्दर्भ में जापान, इटली, थाइलैण्ड, बर्मा, जर्मनी, अमेरिका, फ्रांस, स्विट्ज़रलैण्ड, इंग्लैण्ड की यात्राएँ कीं। अब तक पचास से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित, जिनमें प्रमुख हैं–केन्द्रीय साहित्य अकादेमी पुरस्कार, भारतीय भाषा परिषद पुरस्कार, महाराष्ट्र शासन का सर्वोच्च साहित्य पुरस्कार, प्रियदर्शिनी राष्ट्रीय पुरस्कार, महाराष्ट्र साहित्य परिषद पुरस्कार, नाथ माधव पुरस्कार, मराठी साहित्य सम्मेलन मर्ढेकर पुरस्कार आदि। प्रमुख प्रकाशित कृतियाँ: 'पानीपत' , 'पांगिरा' , 'झाड़ाझड़ती', 'महानायक'(उपन्यास) और 'रणांगन' (नाटक)। अंग्रेज़ी तथा अनेक भारतीय भाषाओं में कृतियाँ अनूदित। 'पानीपत' और 'महानायक' के हिन्दी अनुवाद भी भारतीय ज्ञानपीठ से प्रकाशित हैं। "