Dharamvir Bharati Se Sakshatkar
In stock
Only %1 left
SKU
812631043X
As low as
₹118.75
Regular Price
₹125.00
Save 5%
"धर्मवीर भारती से साक्षात्कार -
साहित्य में सम्मान और लोकप्रियता के शिखर पर प्रतिष्ठित और नयी हिन्दी पत्रकारिता के महत्त्वपूर्ण स्तम्भ डॉ. धर्मवीर भारती से किये गये साक्षात्कारों की यह विशिष्ट कृति है 'धर्मवीर भारती से साक्षात्कार'।
इसमें अपने समय के एक शीर्षस्थ कवि, चिन्तक, साहित्यकार और पत्रकार धर्मवीर भारती के बहुरंगी और बहुआयामी साक्षात्कार हैं, जिनके माध्यम से उनके अन्तरंग यथार्थ, उनका प्रखर चिन्तन और उनकी सर्जनात्मक वैचारिकता मुखर हैं। कह सकते हैं, यह पुस्तक भारती जी के जीवन और कर्म का जीवन्त दस्तावेज़ है। इसमें अपनी खट्टी-मीठी बहुत सी यादों, बहुत सी अनुभूतियों और राग-विराग, जीवन संघर्ष तथा समस्याओं से जुड़े अनेक बेलौस प्रश्नों के बेबाक उत्तर भारती जी ने दिये हैं।
'धर्मवीर भारती से साक्षात्कार में एक ओर जहाँ से भारती जी की सांस्कृतिक मूल्यों, जीवन और समाज की जटिलताओं, मौजूदा विकास और वैचारिक रुग्णता को देखने समझने की दृष्टि उजागर है; वहीं इसमें उनके इतिहास बोध और संस्कार, आध्यात्मिक संघर्ष और द्वन्द्व की विकलता तथा साहित्य परिदृश्य के सम्बन्ध में उनके विचारों से भी साक्षात्कार होता है।
हिन्दी साहित्य के सुधी पाठकों के लिए एक अनिवार्य पुस्तक।
"
ISBN
812631043X