Nisheeth Evam Anya Kavitayen
In stock
Only %1 left
SKU
8126300825
As low as
₹232.75
Regular Price
₹245.00
Save 5%
"निशीथ -
'निशीय एवं अन्य कविताएँ' में गुजराती साहित्य के विख्यात कवि श्री उमाशंकर जोशी की चुनी हुई कविताओं का हिन्दी रूपान्तर है, प्रधानतः उन कविताओं का जो 'निशीथ' नामक मूल गुजराती काव्यकृति में संगृहीत हैं। 'निशीथ' को देश के सर्वोच्च साहित्य पुरस्कार 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है।
भारतीय इतिहास के बीसवीं शती के पूर्वार्ध के जिस राष्ट्रीय चिन्तन और अन्तर्राष्ट्रीय घटनाओं की प्रतिक्रिया ने देश की मनीषा को जिस रूप में और जिन आयामों में प्रभावित किया है उसका मार्मिक प्रतिफलन इन कविताओं में मुखरित है। आदर्श और यथार्थ के बीच अद्भुत रूप से सन्तुलित, श्री जोशी का काव्य परम्परागत गीतात्मकता और निरी आशावादिता की सीमा से ऊपर उठकर मानव-वेदना के उदात्त शिखरों पर आरोहण करता है। और, जोड़ने वाली कड़ी के रूप में सर्व-रस-स्रोतिनी प्रकृति यदि उसी के काव्य से साक्षात् रूपायित न हुई होती तो कवि 'निशीथ' शीर्षक से सारे संकलन को अभिहित ही क्यों करता?
मुख्य बात यह है कि इस संकलन के द्वारा आप जहाँ हिन्दी रूपान्तरण के सहारे काव्य-गत विषयवस्तु से परिचित होकर प्रभावित होंगे वहाँ देवनागरी लिपि में प्रकाशित इन मूल कविताओं के छन्द-शिल्प, रस-सौन्दर्य, गीति-माधुर्य और गुर्जर-धरा की सुरभि से अभिभूत एवं आनन्दित भी होंगे।
प्रस्तुत है कृति का यह नवीन संस्करण।
"
ISBN
8126300825