Rituraj

In stock
Only %1 left
SKU
8126312815
Rating:
0%
As low as ₹475.00 Regular Price ₹500.00
Save 5%

ऋतुराज - 
हिन्दी के यशस्वी लेखक और विचारक निर्मल कुमार की जगद्गुरु आदि शंकराचार्य के जीवन और दर्शन पर केन्द्रित बृहत् औपन्यासिक कृति । वस्तुत: मानव जीवन न केवल कथा है और न ही मात्र चिन्तन, बल्कि कथा और चिन्तन का समप्रवाह है। जहाँ इन दोनों तत्त्वों की सम्यक् समन्विति होती है, वहीं संगमतीर्थ बन जाता है। यही संगमतीर्थ मनुष्य को जीवन और मृत्यु से परे अनन्त जीवन (अमरता) की ओर ले जाने की सामर्थ्य रखता है। प्राचीन भारत की दो कालजयी कृतियों——
रामायण और महाभारत का, तथा आधुनिक साहित्य जगत की दो रचनाओं——'युद्ध और शान्ति' (टॉलस्टॉय) और 'कारामाजोव बन्धु' (दोस्तोयवस्की) का समीक्षण करें तो हम उनमें कथा और चिन्तन का ऐसा ही समप्रवाह पाते हैं। पद्य में हों या गद्य में, सही अर्थ में ये महाकाव्य ही हैं——महाकाव्य जो सम्पूर्ण जीवन को अभिव्यक्त करता है।
उपन्यास 'ऋतुराज' भी एक ऐसा ही महाकाव्य है। प्रशस्त जीवन के मूल्य और लक्ष्य दोनों की मार्मिक अनुभूति करा देने वाला है इसका कथातत्त्व।  इसके कथाप्रवाह में कहीं जीवन की प्रधानता है तो कहीं चिन्तन की, और कहीं पर तो जीवन और चिन्तन का समन्वित रूप उद्भासित होता है।
निर्मल कुमार की प्रत्येक रचना में उनके अपने विचार भी अत्यन्त आलोकमय और सच्चे तत्त्व बनकर पाठक को गहराई तक छूते हैं। ऋतुराज के कथानक में भी जगह-जगह भरे पड़े हैं उनकी मौलिक दृष्टि के नमूने।
'ऋतुराज' यानि जीवन-संघर्षों और यातनाओं के बीच मनुष्य के अन्तस में पल रहे विश्वास, सत्य, सौन्दर्य और प्रेम की अटूट गाथा। एक असाधारण रचना।

ISBN
8126312815
sfasdfsdfadsdsf
Write Your Own Review
You're reviewing:Rituraj
Your Rating
Copyright © 2025 Vani Prakashan Books. All Rights Reserved.

Design & Developed by: https://octagontechs.com/