Shri Ram Kahani

In stock
Only %1 left
SKU
9789369448456
Rating:
0%
As low as ₹375.25 Regular Price ₹395.00
Save 5%

श्री राम कहानी - 
मर्यादा पुरुषोत्तम राम और उनकी जीवन कथा भारतीय जन जीवन की आस्था और विश्वास का केन्द्र है जिसका विशेष श्रेय महाकवि गोस्वामी तुलसीदास रचित रामचरितमानस को है। मानस में राम की कहानी के साथ ही कवि ने ज्ञान, विज्ञान, अध्यात्म, समाज, धर्म, नीति, राजनीति, रामराज्य आदि विषयों पर गम्भीर चिन्तन प्रस्तुत किया है।
हिन्दी और उर्दू के मशहूर शायर अशोक मिज़ाज ने राम चरित मानस को जस का तस, सरस एवं सहज हिन्दी भाषा में श्री राम कहानी के रूप में गद्यान्तरित करने का सुन्दर प्रयास किया है। इस कृति को पढ़ते हुए सहृदय जन राम कथा की मन्दाकिनी में अवगाहन कर परम तृप्ति का अनुभव करेंगे।
निस्सन्देह 'श्रीराम कहानी' अवधी भाषा से अनभिज्ञ रामकथा प्रेमियों के लिए अनूठा उपहार है। हमारे युवाओं और बच्चों को तुलसी के रामचरितमानस से परिचित कराने का यह स्तुत्य प्रयास कहा जायेगा। गद्य की मिठास, कथा रसास्वादन और तुलसी के समग्र चिन्तन और मूल्यबोध को समझने की दृष्टि से भी श्रीराम कहानी अनुपम कृति है। राम कथा प्रेमी पाठकों के द्वारा इस कृति का स्वागत होगा ऐसा मेरा विश्वास है। 
शुभ कामनाएँ।
प्रो. आनन्दप्रकाश त्रिपाठी
पूर्व अध्यक्ष, हिन्दी विभाग अध्यक्ष संस्कृत विभाग डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर (म.प्र.)

 

ISBN
9789369448456
sfasdfsdfadsdsf
Write Your Own Review
You're reviewing:Shri Ram Kahani
Your Rating
Copyright © 2025 Vani Prakashan Books. All Rights Reserved.

Design & Developed by: https://octagontechs.com/